Posts

Showing posts from October, 2018

322 के लक्ष्य के जवाब में इंडीज का तीसरा विकेट गिरा

म इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (2nd ODI) विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 321 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 322 रनों का टारगेट दिया. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 78 रन बना लिए हैं. विराट के 37वें वनडे शतक से भारत ने बनाए 321 रन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 321 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 322 रनों का टारगेट दिया. कप्तान कोहली ने वनडे करियर का 37वां शतक लगाते हुए 129 गेंदों की पारी में 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 157 रन बनाए. कोहली के अलावा अंबति रायडू ने 73 रनों की पारी खेली. रायडू ने 80 गेंदों की पारी में आठ चौके मारे. इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की. कोहली का 37वां वनडे शतक कोहली ने वनडे करियर का 37वां शतक दिया है. बतौर भारतीय कप्तान कोहली के करियर का ये 15वां शतक है. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे शतक...