322 के लक्ष्य के जवाब में इंडीज का तीसरा विकेट गिरा

म इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (2nd ODI) विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 321 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 322 रनों का टारगेट दिया. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 78 रन बना लिए हैं.

विराट के 37वें वनडे शतक से भारत ने बनाए 321 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 321 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 322 रनों का टारगेट दिया. कप्तान कोहली ने वनडे करियर का 37वां शतक लगाते हुए 129 गेंदों की पारी में 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 157 रन बनाए. कोहली के अलावा अंबति रायडू ने 73 रनों की पारी खेली. रायडू ने 80 गेंदों की पारी में आठ चौके मारे. इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की.

कोहली का 37वां वनडे शतक

कोहली ने वनडे करियर का 37वां शतक दिया है. बतौर भारतीय कप्तान कोहली के करियर का ये 15वां शतक है. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे शतक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है. पोंटिंग के नाम 22 वनडे शतक हैं.

कोहली ने तोड़ा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपने हमवतन और क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार रहे सचिन रमेश तेंदुलकर के एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. कोहली ने दूसरे वनडे में 81 रन बनाते ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने 266वां वनडे खलते हुए 259वीं पारी में सबसे तेज 10 हजार वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. विराट कोहली ने 213 वनडे की 205 पारियों में 10 हजार रनों का आंकड़ा छूकर न सिर्फ सचिन को पीछे छोड़ा, बल्कि सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया.

Comments

Popular posts from this blog

肺炎疫情:武汉居民向中央高官孙春兰举报政府抗疫工作有假

内地已有17省份公布开学时间 4月或将迎来开学高峰